अनार का सेवन सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है। क्योंकि अनार पोषक तत्वों से भरपूर होता है। अनार का सेवन वैसे तो आप किसी भी समय कर सकते हैं, लेकिन अनार का सेवन अगर आप खाली पेट करते हैं, तो यह सेहत के लिए ज्यादा गुणकारी होते हैं। खाली पेट अनार का सेवन करने से खून की कमी दूर होती है, इम्यूनिटी बूस्ट होती है, साथ ही इसके सेवन से कई बीमारियों से भी बचाव होता है। क्योंकि अनार में फाइबर, विटामिन के, विटामिन सी, विटामिन बी, आयरन, पोटेशियम, जिंक और ओमेगा-6 फैटी एसिड जैसे तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं, तो आइए जानते हैं खाली पेट अनार खाने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

खून की कमी होती है दूर – शरीर में खून की कमी यानि एनीमिया (Anemia) की शिकायत होने पर अगर आप खाली पेट अनार का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें मौजूद आयरन लाल रक्त कोशिकाओं के निर्माण में मदद करता है, जिससे हीमोग्लोबिन का स्तर बढ़ता है।

इम्यूनिटी होती है बूस्ट– अनार में विटामिन सी की प्रचुर मात्रा पाई जाती है, इसलिए अगर आप अनार को डाइट में शामिल करते हैं, तो इससे इम्यूनिटी बूस्ट (Boost Immunity) होती है। जिससे आप वायरस और बैक्टीरिया से सुरक्षित रह सकते हैं।

फ्री रेडिकल्स से होता है बचाव– अनार में पॉलीफेनोल्स नामक फाइटोकेमिकल्स मौजूद होता हैं, जो एक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट हैं, इसलिए अगर आप अनार का सेवन करते हैं, तो यह शरीर की कोशिकाओं को फ्री-रेडिकल्स के नुकसान से बचाने में मदद करते हैं।

हृदय स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद– खाली पेट अनार का सेवन हृदय (Heart) स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। क्योंकि अनार में मौजूद एंटी ऑक्सीडेंट गुण कोलेस्ट्रॉल (Cholesterol) को कंट्रोल करने में मदद करते हैं, जिससे हृदय स्वस्थ रहता है और हृदय से जुड़ी बीमारी का खतरा कम होता है।

ब्लड प्रेशर रहता है कंट्रोल– हाई ब्लड प्रेशर (High Blood Pressure) वाले रोगियों के लिए खाली पेट अनार का सेवन फायदेमंद हो सकता है। क्योंकि इसमें मौजूद पोटेशियम ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करता है, जिससे दिल से जुड़ी बीमारी का खतरा कम हो सकता है।

सूजन कम करने में सहायक – शरीर में सूजन (inflammation) की समस्या कई बीमारियों को जन्म दे सकती है, ऐसे में अगर आप अनार को डाइट में शामिल करते हैं, तो इसमें मौजूद एंटी इंफ्लेमेटरी गुण सूजन को कम करने में सहायक होता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031