रायपुर। भारत सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ के 14 अधिकारियों को राष्ट्रपति के वीरता पदक एवं पुलिस सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित करने की घोषणा की गई है। आगामी गणतंत्र दिवस पर उक्त अधिकारियों को सम्मानित किया जाएगा।
निम्नलिखितअधिकारियों को पुलिस वीरता पदक से विभूषित किये जाने की घोषणा की गई है:- अभिषेक मीणा, पुलिस अधीक्षक कोरबा, मालिक राम, निरीक्षक नारायणपुर, महेंद्र सिंह ध्रुव, उप निरीक्षक कांकेर। जिन अधिकारियों को राष्ट्रपति सराहनीय सेवा पदक दिया जाएगा उनके नाम इस प्रकार हैं-सहायक पुलिस महानिरीक्षक राजेश अग्रवाल, सेनानी विजय कुमार अग्रवाल, सहायक सेनानी संजय कुमार दीवान, निरीक्षक मोहम्मद याकूब, सहायक उप निरीक्षक सुनीता साहु, सहायक उप निरीक्षक संजय सिंह राजपूत, एपीसी हरविलाश जाटव, प्रधान आरक्षक जयसिंह स्वादू, प्रधान आरक्षक बंदुराम नेताम, प्रधान आरक्षक अरविंद कुजूर और प्रधान आरक्षक स्वर्ण कुमार एक्का।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930