औरंगाबाद। एक भतीजे अपने ही चाचा को मौत के घाट उतार दिया. दरसअल आरोपी भतीजा विनीत के पिता की तबीयत खराब थी, ऐसे में चाचा जगदीश राम जो एक तांत्रिक थे उन्होंने भूत-पिशाच का मामला बताते हुए बीमार व्यक्ति की झाड़ फूंक शुरू की. लेकिन इसी चक्कर में व्यक्ति जान चली गई. ऐसे में मृतक के पुत्र ने अपने 55 वर्षीय चाचा जगदीश राम की टांगी से काटकर हत्या कर दी. इस संबंध में पुलिस ने बताया कि आरोपी ने आवेग में आकर हत्या की है. बताया जा रहा है कि उस गांव के एक व्यक्ति की तबियत कुछ दिनों से खराब चल रही थी, जिसे झाडफ़ूंक करने वाले भाई ने अस्पताल न भेजकर घर में झाड़ फूंक शुरू कर दिया. झाड़ फूंक के चक्कर में सही इलाज न होने की वजह से व्यक्ति की मौत हो गई. इधर, अपने पिता की मौत से आहत बेटे विनीत ने अपने चाचा की हत्या कर दी. थानाध्यक्ष ने बताया कि जगदीश राम गांव में तंत्र-मंत्र और ओझा-गुनी का काम करता था, जिसपर ग्रामीण बीमार युवक को मार देने का आरोप लगा रहे थे. इस बात को लेकर काफी विवाद हुआ और मामले ने हिंसक रूप ले लिया. इसी बीच मृतक के उग्र हुए पुत्र ने टांगी से काटकर ओझा रहे अपने चाचा की हत्या कर दी. इधर, घाटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने हत्या करने वाले विनीत राम को गिरफ्तार कर लिया है. साथ ही आरोपी ने भी अपना अपराध स्वीकार कर लिया है. पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त किए गए खून से सने टांगी को भी बरामद कर लिया है. वहीं मृतक जगदीश राम का शव पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है. (एजेंसी)

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031