उत्तर बस्तर कांकेर. शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय संबद्ध चिकित्सालय कांकेर में स्वीकृत तृतीय श्रेणी के पदों पर भर्ती हेतु चयन सूची जारी किया गया है, जिसमें टेक्नीशियन, सुपरवाइजर, स्टुअर्ड, ईसीजी टेक्नीशियन और जूनियर टेक्नीशियन के रिक्त पदों की भर्ती किया जायेगा। अधिक जानकारी के लिए जिले की वेबसाईट www.kanker.gov.in अथवा शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय कांकेर की वेबसाईट www.gmckanker.in से डाउनलोड कर देखा जा सकता है। शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय के अधिष्ठाता एम.एल. गर्ग से मिली जानकारी के अनुसार अभ्यर्थियों को नियुक्ति आदेश पंजीकृत डाक के माध्यम से प्रेषित किया गया है। नियुक्ति आदेश प्राप्त न होने की स्थिति में चयन सूची के साथ आदेश प्रसारण की तिथि से 15 दिवस के भीतर संयुक्त संचालक सह अस्पताल अधीक्षक शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय सम्बद्ध चिकित्सालय कांकेर के समक्ष अपनी उपस्थिति दे सकते हैं।
शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय कांकेर में विभिन्न पदों हेतु चयन सूची जारी
Previous Articleएग्रीमेंट का पालन न करने वाले प्रमोटर पर लगा जुर्माना
Related Posts
Add A Comment
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.













