महासमुंद जिले के सांकरा थाना क्षेत्र में 3 ट्रकों की टक्कर के बाद सभी वाहनों में भीषण आग लग गई। आग में जिंदा जलकर एक ड्राइवर की मौत हो गई है, वहीं एक हेल्पर की हालत गंभीर है, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। खड़े ट्रक का ड्राइवर और हेल्पर फरार है। आग से तीनों ट्रक जलकर खाक हो गए हैं। हादसा बुधवार रात 1 बजे भगत देवरी गांव के पास हुआ। गुरुवार तड़के तीनों ट्रकों में लगी आग बुझाई जा सकी।
छत्तीसगढ़ : भीषण सड़क हादसा… 3 ट्रकों में लगी आग… जिंदा जला ड्राइवर
Related Posts
Add A Comment



















