छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी का असर लगातार दिख रहा है। वहीं नौतपा के आखिरी दिन आज भी सुबह से तेज गर्मी ने लोगों को खासा परेशान किया। वहीं कई जिलों में अधिकतम तापमान 45 डिग्री के करीब पहुंच गया है। मौसम विभाग ने कुछ जिलों में लू चलने की संभावना भी जताई है। वहीं बात करें गुरुवार को तो 44.9 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान के साथ जांजगीर-चांपा जिला सबसे ज्यादा गर्म रहा। रायगढ़ में तापमान 44.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। मुंगेली में भी तापमान 44.3 डिग्री रहा। इसके बाद बलौदाबाजार 43.4 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ गर्म रहा। राजनांदगांव जिले में भी गर्म हवाओं के साथ तेज गर्मी पड़ रही है। यहां का तापमान भी 43 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। राजधानी रायपुर में भी मौसम का यही हाल है यहां 43 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है।
उत्तर-पश्चिम से आ रही गर्म हवाओं की वजह अगले 24 घंटों में मध्य छत्तीसगढ़ के एक-दो जगहों पर लू चलने की संभावना है, वहीं कुछ जगहों पर लू जैसी स्थिति बन सकती है। खासकर बिलासपुर संभाग में मुंगेली, जांजगीर और रायगढ़ जिले में लू चल सकती है, वहीं राजनांदगांव जिले में भी लू जैसी स्थिति बन सकती है।
छत्तीसगढ़ : मौसम का हाल… कई जिलों में लू का अलर्ट… आंधी-तूफान के साथ ही बारिश की भी संभावना…
Previous Article‘महाभारत’ के इस एक्टर की हालत है नाजुक…अस्पताल में हुए भर्ती…
Next Article चूना पत्थर और रेत का अवैध परिवहन, 3 वाहन जब्त
Related Posts
Add A Comment



















