रायपुर। बेमेतरा जिले के ग्राम पंचायत खंगारपाट में सरपंच सुश्री डिम्पी वर्मा द्वारा ध्वजारोहण किया गया। इस पावन अवसर पर कुछ लोगों को प्रथम बार ध्वजारोहण करने का सुअवसर प्राप्त हुआ जिसमें ग्राम पंचायत खंघारपाट सरपंच सुश्री डिम्पी वर्मा भी शामिल है। उन्होंने बताया की जिस प्राथमिक स्कुल मे उसने अपने सहपाठियों के साथ राष्ट्रगान गाते हुए अपने बचपन के दिन बिताये हो वहां केवल 22 वर्ष की उम्र ध्वजारोहण करने का सुअवसर प्राप्त कर स्वयं को अत्यंत सौभाग्यशाली मानते हुए गौरवान्वित महसूस कर रही है। सुश्री डिम्पी वर्मा को पढ़ाये हुए शिक्षकों ने बताया कि आज स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर अपने स्कूल की छात्रा को ध्वजारोहण करते देख मन आनंदित और गौरवान्वित हो उठा है। आशा है यह अवसर सदैव बना रहेगा। सरपंच सुश्री डिम्पी वर्मा ने स्वयं को भारत माता और वीर अमर शहीदों का ऋणी बताते हुए कहा कि मुझे सेवा का जो अवसर प्राप्त हुआ है मैं उसे वीर अमर शहीदों के आदर्शों का पालन करते हुए पूरा करती रहूंगी। बचपन के इस विद्यालय में ध्वजारोहण हेतु अवसर मिलने पर सुश्री डिम्पी वर्मा ने सबका हृदय से आभार जताया।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031