What's Hot

रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रादेशिक मानव संसाधन विकास समिति एवं छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत कर्मचारी कांग्रेस के संयुक्त तत्वावधान में समिति एवं संगठन के प्रधान कार्यालय कबीर नगर रायपुर में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर 15 अगस्त को पूर्वान्ह 10 बजे वरिष्ठ नागरिक एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी मंगल प्रसाद पटेल के हाथों ध्वजारोहण किया गया। इसमें मात्र कबीर नगर रायपुर में निवासरत समिति एवं संगठन के प्रमुख पदाधिकारी प्रदेश अध्यक्ष लॉ.एसएन पटेल, प्रभारी महामंत्री डीबी दत्ता, संभागीय अध्यक्ष चंद्रकांत भाई सोलंकी, संभागीय सचिव महेन्द्र सिंह ठाकुर, जिला उपाध्यक्ष रामपलट जायसवाल, जिला सदस्य मनीष राजपूत, अभिषेक मानवीय, रिशिकेष मालवीय, एवं अवनीश राहुल ही उपस्थित थे।

सभी ने इस अवसर पर अपनी समिति के माध्यम से जनहित में कार्य करने की विस्तृत जानकारी दी। शेष समस्त प्रमुख पदाधिकारी जैसे संभागीय अध्यक्ष, समस्त जिला अध्यक्ष, समस्त नगर अध्यक्ष, अपनी शाखा के प्रमुख पदाधिकारियों को साथ-साथ लेकर अपने-अपने कार्यालय-निवास में ध्वजारोहण का कार्यक्रम संपन्न किया। इस अवसर पर बीडी दत्ता द्वारा घुटने का दर्द, नसों के दर्द, सायटिका, स्पोंडलाइसिस, गर्दन का दर्द आदि की समस्या के निदान के लिए होमियोपैथी दवाई के माध्यम से मात्र 10 दिन में उक्त समस्या से निजात दिलाने की जानकारी दी गई। श्री दत्ता ने यह भी कहा कि वे रोग ठीक होने के बाद ही दवाई का पैसा लेते है। उन्होंने यह भी बताया कि होमियोपैथी दवा का सामान्यत: कोई साइड इफेक्ट भी नही होता। इस अवसर पर उपस्थित महेन्द्र सिंह ठाकुर ने कवर्धा में रह रही अपनी मां से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये श्री दत्ता से बात कराकर बीमारी की जानकारी दी। तथा रामपलट जायसवाल ने श्री दत्ता को अपने घर ले जाकर अपने पिता की बीमारी की जांच करवायी जिन्हे श्री दत्ता ने ठीक कर देने की बात कही। इसी प्रकार समस्त उपस्थितजनों ने श्री दत्ता को अपने निवास पर आमंत्रित किया ताकि उनके घर के पीडि़त सदस्यों की जांच कराई जा सके।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930