राष्ट्रीय रामायण महोत्सव में ट्रेनी आईपीएस की दादागिरी को लेकर उदित पुष्कर को समारोह स्थल की ड्यूटी से हटा दिया गया है। इसके अलावा ट्रेनी आईपीएस उदित पुष्कर को आलाधिकारियों से फटकार भी पड़ी। आईजी के सामने ट्रेनी आईपीएस की परेड हुई। घटना को लेकर उदित पुष्कर ने पत्रकार वैभव शिव पांडेय से माफी मांगी। रायगढ़ कलेक्टर तारण प्रकाश सिंह ने प्रशिक्षु आईपीएस उदित को फटकार भी लगाई। इस मामले में प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि मीडियाकर्मी वैभव और प्रशिक्षु आईपीएस के बीच उस समय विवाद हुआ जब मीडियाकर्मी प्रेस दीर्घा में जाने की कोशिश कर रहे थे।

हालांकि इतने बड़े आयोजन में ऐसी घटना नहीं होनी चाहिए, लेकिन दोनो पक्ष के अपने अपने तर्क हैं। मीडिया गैलरी में जाने के लिए काफी जद्दोजहद करना पड़ रहा है और कई जगह पास दिखाना पड़ रहा है। मीडियाकर्मी अपना काम कर रहे हैं और इसी बीच उन्हें इन बातों को भी देखना ऐसे में उनमें झल्लाहट हो रही है। इसी तरह पुलिस वाले भी परेशान हैं। उनकी थोड़ी सी चूक उन्हें भारी पड़ सकती है। इस पूरे विवाद में कलेक्टर रायगढ़ की भूमिका बहुत ही परिपक्वता से पूर्ण रही। उन्होंने न सिर्फ मामले की जानकारी मिलने के बाद हस्तक्षेप किया, बल्कि गलत को फटकार लगाई और मीडियाकर्मी को सांत्वना भी दी।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031