मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के गृह जिले सीहोर के ग्राम बडी मुंगावली में ढाई साल की बच्ची बोरवेल में गिर गई. मौके पर रेस्क्यू टीम पहुंच चुकी है. सीहोर कलेक्टर प्रवीण सिंह, एसपी मयंक अवस्थी सहित जिला प्रशासन का अमला मौके पर मौजूद हैं. बच्ची का नाम सृष्टि कुशवाहा बताया जा रहा है. बताया जा रहा है कि जिस बोरवेल में मासूम गिरी है वो 300 फीट का है और बच्ची 50 फीट पर फंसी है. वहीं मुख्यमंत्री चौहान ने सीहोर में बच्ची के बोरवेल में गिरने की घटना का संज्ञान लिया है. प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि बच्ची को निकालने के समुचित प्रयास किए जाएं. प्रशासन घटना स्थल पर हैं और बच्ची को निकालने के काम में जुटे हुए हैं. मुख्यमंत्री कार्यालय के अधिकारी सीहोर जिला प्रशासन से संपर्क में है. जानकारी के अनुसार सीहोर जिला मुख्यालय के नजदीकी ग्राम बड़ी मुंगावली में गोपाल कुशवाह के खेत में खुला पड़े बोर में ढाई वर्षीय बालिका सृष्टि पिता राहुल कुशवाह गिर गई है. बताया जा रहा है राहुल कुशवाह के पड़ोस में ही गोपाल कुशवाह का खेत है. दो महीने गोपाल कुशवाह ने अपने खेत में बोर खनन कराया था, लेकिन पानी नहीं निकलने पर गोपाल कुशवाह ने बोल यूं ही खुला छोड़ दिया था. इस खुले बोर में ही आज राहुल कुशवाह की ढाई वर्षीय बालिका सृष्टि कुशवाह गिर गई है. बोर में बच्ची के गिरने की सूचना मिलते ही जिला मुख्यालय से कलेक्टर प्रवीण कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक मयंक अवस्थी सहित तमाम अफसर बड़ी मुंगावली गांव पहुंच गए हैं. बच्चे को बोर से सकुशल बाहर निकालने के लिए प्रयास जारी हैं.
मुख्यमंत्री के गृहजिले में ढाई साल की बच्ची बोरवेल में गिरी, मौके पर रेस्क्यू टीम पहुंच चुकी है…
Related Posts
Add A Comment


















