What's Hot

शादी की रस्में निभाई जा रही थीं. ढोल नगाड़े बज रहे थे. जयमाला की रस्म भी अदा हो गई थी और दूल्हा-दुल्हन ने सात फेरे भी ले लिए थे. इसके बाद विदाई का समय आ गया. उसी दौरान दुल्हन के पिता ने तीन शर्तें रख दीं, जिन्हें दूल्हे ने मानने से इनकार कर दिया. इसके बाद दुल्हन ने दूल्हे के साथ जाने से इनकार कर दिया.
उत्तर प्रदेश के झांसी जिले से शादी से जुड़ा एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां विदाई के दौरान दुल्हन के पिता ने दूल्हे और उसके परिवार के सामने 3 ऐसी शर्तें रख दीं, जिन्हें सुनकर दोनों के होश उड़ गए. इसमें से एक शर्त ये भी थी कि दूल्हा और दूल्हन के बीच शारीरिक संबंध नहीं बनेंगे.
दरअसल, झांसी जिले के बरुआसागर थाना क्षेत्र के सिनौरा निवासी मानवेंद्र की शादी गुरसरांय में रहने वाली लड़की से तय हुई थी. 6 जून को बारात जानी थी. इसको लेकर मानवेंद्र के घर में खुशियां मनाई जा रही थीं. वो दिन भी आया जिसका सभी को बेसब्री से इंतजार था.
‘इसके बाद समय आया विदाई का’
दुल्हन अपने मुंह बोले पिता और बहन के साथ बरुआसागर स्थित मैरिज हॉल पहुंची. ढोल नगाड़ों के साथ बारात भी मैरिज हॉल पहुंची. यहां टीका, जयमाला और सात फेरे जैसी सभी रस्में निभाई गईं. इसके बाद समय आया विदाई का. वर पक्ष विदाई को लेकर तैयारी में लगा हुआ था, तभी दुल्हन ने ससुराल जाने से इनकार कर दिया.
दुल्हन के पिता ने रखीं ये तीन शर्तें
इसकी वजह ये थी कि दुल्हन के मुंह बोले पिता ने दूल्हे और उसके के पिता के सामने तीन शर्तें रखी थीं. इसमें पहली शर्त थी कि दूल्हा और दूल्हन के बीच शारीरिक संबंध नहीं बनेंगे. दूसरी शर्त थी कि दूल्हन अपनी छोटी बहन को अपने साथ ससुराल लेकर जाएगी.
ससुराल जाने की बजाय घर चली गई दुल्हन
तीसरी शर्त थी कि मुंह बोला पिता कभी भी उसकी ससुराल जा सकेगा और उसे कोई भी नहीं रोकेगा. जब यह तीनों शर्तें दूल्हे के पिता और दूल्हे ने सुनीं तो उन्होंने मानने से इनकार कर दिया. इसके बाद दुल्हन गुस्से में आ गई और डोली में बैठकर ससुराल जाने की बजाय वो अपने मुंह बोले पिता के घर गुरसरांय चली गई.
शादी टूटने के बाद दूल्हे ने कही ये बात
शादी टूटने के बाद दूल्हे ने कहा कि 6 तारीख को उसकी शादी थी. सभी रस्मों के बाद लड़की कमरे में चली गई. इसके बाद उसका मुंह बोला पिता आया और तीन शर्तें रखीं. जब तीनों शर्तें मानने से इनकार किया गया तो दुल्हन पिता के घर चली गई. (aajtak.in)

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031