एक बैंक मैनेजर किराए के कमरे में फांसी के फंदे पर लटका मिला है. जबकि उनके दोनों हाथ पीछे की तरफ बंधे हुए थे. शरीर पर लेडीज अंडरगारमेंट्स पहने हुए थे. घटना को लेकर परिजन ने अनहोनी की आशंका जताई है. पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है और आसपास के लोगों से पूछताछ की है. इसके साथ इसके साथ ही आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं. मामला अमर नगर इलाके का है. पंजाब लुधियाना पुलिस ने बताया कि सीनियर बैंक मैनेजर पिछले डेढ़ साल से अकेले रह रहे थे. सुबह जब वो अपने कमरे से बाहर नहीं निकले तो उनके मकान मालिक ने कई बार कमरे का दरवाजा खटखटाया. लेकिन कोई जवाब नहीं मिला. उसके बाद मकान मालिक ने इलाके के पार्षद गुरदीप सिंह नीटू और अन्य लोगों को सूचित किया. पुलिस मौके पर पहुंची. डिवीजन नंबर 2 पुलिस स्टेशन के एसएचओ इंस्पेक्टर अमृतपाल सिंह ने बताया कि परिजन की मौजूदगी में पुलिस ने दरवाजा तोड़ा और मैनेजर विनोद मसीह को छत से लटका पाया, उनके हाथ पीछे बंधे हुए थे. शरीर पर लेडीज अंडर गारमेंट्स पहने हुए थे. मामला संदिग्ध होने के चलते फॉरेंसिक टीम को भी पर बुलाया गया. तीन दिन पहले ही विनोद का जन्मदिवस था. विनोद मसीह यहां केनरा बैंक की स्थानीय शाखा में वरिष्ठ प्रबंधक के पद पर तैनात थे. पुलिस के अनुसार, मसीह की पत्नी और बेटा फिरोजपुर के टंकण वाली बस्ती मोहल्ले में रहते हैं. पड़ोसियों ने पुलिस को बताया कि उन्होंने परिजन को यहां कभी नहीं देखा है. कमरे से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ. बताया जा रहा है कि विनोद मसीह ईसानगरी में स्थित रिश्तेदार सुलेमान के घर खाना खाते थे. पड़ोसियों ने पुलिस को बताया कि उन्होंने शुक्रवार रात आखिरी बार मसीह को देखा था. वे बैंक से ड्यूटी करके वापस लौटे थे और अपने कमरे में जा रहे थे. बाद में उन्होंने अपना दरवाजा बंद कर लिया था. फिलहाल, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है. आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है.

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031