आदिवासी सामुदायिक भवन हेतु ग्राम गिधनी में भूमिपूजन

राजिम : ख़ैरझीटी पंचायत के आश्रित ग्राम गिधनी में आदिवासी सामुदायिक भवन का भूमि पूजन छ. ग.महिला कांग्रेस महासचिव एवं जिला पंचायत सदस्य श्रीमती लक्ष्मी साहू के मुख्य अतिथि, छतर सिंह ठाकुर के अध्यक्षता,भानुप्रताप सिंह सुखबती तांडे के विशेष आतिथ्य में संपन्न हुआ।पिछड़ावर्ग प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं डोंगरगढ़ के विधायक दलेश्वर साहू के द्वारा स्वीकृत किया गया आदिवासी सामुदायिक भवन हेतु 5 लाख रुपए की स्वकृति ,लक्ष्मी साहू महिला कांग्रेस प्रदेश महासचिव एवं जिला पंचायत सदस्य की माग पर किया गया है। श्रीमती लक्ष्मी साहू ने सभा को संबोधित करते हुए सर्वप्रथम पुरे क्षेत्रवासियो का अभिवादन किया उन्होंने कहा की आज गिधनी पहुंचकर पुनः स्वयं को गौरवान्वित एवं हर्षित महसूस कर रही हूं, उन्होंने कहां की गिधनी के माताओं, बहनों, मेरे भाईयो एवं मेरे युवा साथियों ने मुझे जो प्रेम दिया है उसका मैं आजीवन आभारी रहूंगी, श्रीमती साहू ने कहा की आपके विस्वास को ऐसे ही बनाए रखना क्योंकि यही मेरी पूंजी है आपके क्षेत्र के लिए मैने जो कुछ किया हूं यही मेरी उपलब्धि है आने वाले समय में भी आपके प्रेम और विस्वास के बदौलत क्षेत्र में विकास के नए कीर्तिमान स्थापित करेंगे। इस अवसर पर गिधनी के गाँव समिति के अध्यक्ष छत्तर सींग ठाकुर सरपंच विशाखा ठाकुर जनपद सदस्यगण सुखबती टाँडे नीलकंठ ठाकुर ,दीपक चंद्राकर ,वरिष्ठ कांग्रेसी भानु वर्मा पुनीत ठाकुर चंद्रिका पटेल, एवं बड़ी संख्या में महिला पुरूष उपस्थित थे।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031