शादी का सीजन चल रहा है। लोगों की शादियों के वीडियो धड़ल्ले से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इसी बीच एक शादी का वीडियो खूब चर्चा में है। कई वीडियो में दूल्हा-दुल्हन की ग्रैंड इंट्री तो कुछ में वर-वधू का डांस देखने को मिलता है। आज कल तो शादियों में ये ट्रेंड सा चल गया है कि स्टेज पर एक परफॉर्मेंस दूल्हा-दुल्हन का तो जरूर होना चाहिए और उनके डांस का वीडियो शूट भी होगा। ऐसा ही एक वीडियो सामने आया है। जिसमें शूट के दौरान कपल के साथ कुछ ऐसा हुआ जिसे देखकर लोगों को हंसी आ गई और लोगों ने दूल्हे का मजाक बना दिया।
दुल्हन को लेकर नीचे गिर गया दूल्हा
वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि शादी में एक दूल्हा-दुल्हन स्टेज पर डांस कर रहे हैं। इस दौरान कपल का फोटोशूट भी हो रहा है। दूल्हा अपनी दुल्हन की उंगली पकड़कर उसे गोल-गोल घूमा रहा है। इसी दौरान दूल्हे के साथ एक हादसा हो जाता है। दूल्हा जब अपनी दुल्हन को गोल-गोल घुमा रहा था तब उसके हाथ से दुल्हन की उंगली फिसल जाता है और दोनों लोगों का बैलेंस बिगड़ जाता है। दूल्हा अपनी दुल्हन को अपनी बांहों में थामने की कोशिश करता है लेकिन दोनों लोग स्टेज पर नीचे धड़ाम से गिर जाते हैं।


वीडियो पर लोगों ने मजेदार कमेंट्स किए
यह वीडियो सोशल मीडिया के हर प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रहा है। आप भी इस वीडियो को देखिए हंस-हंस के आपका पेट फूल जाएगा। जब दूल्हा अपनी दुल्हन को संभाल नहीं पाता है और उसे लेकर धड़ाम से नीचे गिर जाता है। तब आसपास मौजूद मेहमान उन पर ठहाके लगाते हुए हंसने लगते हैं और दूल्हे की खींचाई करते हुए कहते हैं कि तुमने तो नाक कटवा दी अपनी। इस वीडियो को ट्विटर पर @Mere_khyalat नाम के यूजर ने शेयर किया है। खबर लिखे जाने तक इस वीडियो 85 हजार लोगों ने देखा है। वहीं, कई लोगों ने इस वीडियो पर मजेदार कमेंट भी किया। एक यूजर ने तो दूल्हे का मजाक बनाते हुए लिखा- बेटा ये सब तुमसे न हो पाएगा। (indiatv.in)

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031