मुंबई। टीवी के सबसे चर्चित शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा की दयाबेन उर्फ दिशा वकानी आज अपना जन्मदिन मना रही हैं । आज उनके जन्मदिन के मौके पर आज आपको बताएंगे उनसे जुड़ी दिलचस्प किस्से। आपको बता दें टीवी की इस कॉमेडी क्वीन ने दर्शकों के दिल में अलग जगह बनाई नका काम इतना बढिय़ा रहा है कि लोग उन्हें दिशा वकानी के रूप में नहीं बल्कि दयाबेन के नाम से जानते हैं। हर कोई उनके बोलने के स्टाइल से लेकर हंसने के तरीके तक, सबकुछ कॉपी करने की कोशिश करते हैं। लेकिन दिशा वकानी को ये सफलता 2008 से मिलनी शुरू हुई जब तारक मेहता का आगाज हुआ था। उस सीरियल के बाद से ही उन्हें दया के रूप में नई पहचान मिली। गौरतलब है 2008 से पहले दिशा वकानी की जिदंगी कैसी थी, वो क्या काम करती थीं। शा ने अपनी जिंदगी में काफी संघर्ष किया है। तारक मेहता से पहले उन्हें ज्यादा कोई नहीं जानता था।

गुजरात के अहमदाबाद में जन्मी दिशा ने थिएटर कर एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था। किन वहां भी उनका अनुभव कुछ खास नहीं रहा।दिशा के मुताबिक कई बार उन्हें उनके काम के पैसे तक नहीं मिलते थे। कभी पैसे मिल भी जाते तो काम एकदम बकवास होता। लेकिन उस समय दिशा इतनी लोकप्रिय नहीं थीं कि वे अपनी पसंद का काम कर सकती।

इसी का नतीजा रहा कि दिशा वकानी ने साल 1997 में एक बी ग्रेड फिल्म में भी काम किया। फिल्म का नाम था कमसिन: द अनटच्ड. उस फिल्म में दिशा वकानी को उस अवतार में देखा गया, जैसा शायद बाद में कभी नहीं देखा गया। उनका करेक्टर काफी बोल्ड था। अब कहने को कई लोग सोच रहे होंगे कि दिशा को अपने इन दिनों के बारे में सोच बुरा लगता होगा। लेकिन खुद दिशा अपनी जिंदगी में काफी पॉजिटिव हैं। वे मानती हैं कि उन्होंने उस मुश्किल दौर में काफी कुछ सीखा था। उनकी उस मेहनत का ही नतीजा रहा कि वे तारक मेहता के परिवार का हिस्सा बनीं। लगातार 9 साल तक काम करने के बाद दिशा ने शो से ब्रेक ले लिया। बता दें दयाबेन के फैन्स सोशल मीडिया पर लगतार कयास लगाते रहते हैं कि दिशा कब वापसी करेंगी। (एजेंसी)

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031