छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक तेज रफ्तार यात्री बस रेलवे ओवरब्रिज से जा टकराई। जिसकी वजह से 26 यात्री घायल हुए हैं। इनमें से 2 यात्री हादसे के बाद नीचे बने रेलवे ट्रैक पर भी जा गिरे। इसके चलते इनकी हालत काफी गंभीर बनी हुई है। हादसा घरघोड़ा थाना क्षेत्र में हुआ है।
सोमवार सुबह एक यात्री बस रायगढ़ से घरघोड़ा की ओर जा रही थी। बस सुबह 7.30 बजे से 8 बजे के बीच दर्रीडीपा के पास पहुंची थी। उसी दौरान यह हादसा हो गया है। बताया जा रहा है कि बस तेज रफ्तार में थी। इसके बाद अचानक से ओवरब्रिज से जा टकराई। हादसा इतना जबरदस्त था कि 2 यात्री सीधे नीचे बने रेलवे ट्रैक पर गिर गए। कुछ लोग जमीन पर गिर गए थे। मौके पर चीख पुकार मच गई।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31