अंतरिक्ष में मंडराती चट्टानें या एस्टरॉयड, जिन्हें क्षुद्र ग्रह भी कहते हैं, एक के बाद एक पृथ्वी की ओर आ रहे हैं। कई एस्टरॉयड बेहद नजदीक से गुजर रहे हैं और धरती तथा इनके बीच का फासला बस कुछ लाख किलोमीटर का रह जाता है। ब्रह्मांड के अनंत आकार की तुलना में देखें तो यह दूरी न के बराबर है। ऐेसे में इन बड़ी चट्टानों का धरती की ओर आना कोई ऐसी बात नहीं है जिसके लिए चिंता नहीं की जानी चाहिए। नासा ने कहा है कि 150 फीट से बड़े एस्टरॉयड अगर ज्यादा करीब आ जाते हैं तो ये धरती के लिए खतरनाक हो सकते हैं। इसलिए अंतरिक्ष एजेंसी लगातार इन पर नजर बनाए रखती है।  

नासा ने आज भी एस्टरॉयड अलर्ट (asteroid alert) जारी किया है। आज यानि 23 जून 2023 को एक या दो नहीं, बल्कि 3 एस्टरॉयड धरती की ओर बढ़ रहे हैं। इनके आकार में भी बड़ा अंतर है। आइए विस्तार से आपको इनके बारे में बताते हैं। नासा की जेट प्रॉ़पल्शन लेबोरेटरी ने आज 3 खगोलीय चट्टानों के धरती के करीब आने का अलर्ट जारी किया है। पहला एस्टरॉयड 2023 MW2 है, जो कि एक 12 फीट की चट्टान है। इसका साइज एक कार के बराबर का है। यह धरती से महज लगभग 1 लाख किलोमीटर की दूरी से गुजरने वाला है जो कि 124,000 किलोमीटर की बताई गई है। चूंकि इसका आकार बहुत छोटा है, इसलिए नासा ने इससे खतरे जैसी कोई सूचना जारी नहीं की है। लेकिन बात यहीं समाप्त नहीं होती। 

एस्टरॉयड का खतरा इससे आगे भी है। दो और एस्टरॉयड आज पृथ्वी की ओर बढ़ रहे हैं। नासा की ओर से एस्टरॉयड 2023 MQ (Asteroid 2023 MQ) और एस्टरॉयड 2023 MU (Asteroid 2023 MU) को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। Asteroid 2023 MQ के बारे में बताया गया है कि यह 35 फीट का एस्टरॉयड है। इसकी तुलना एक बस से की जा सकती है। बस के साइज का ये एस्टरॉयड महज 11 लाख 70 हजार किलोमीटर की दूरी पर से पृथ्वी के पास से गुजरने वाला है। यह भी साइज में काफी छोटा है, इसलिए इससे भी पृथ्वी को किसी तरह का खतरा नहीं बताया गया है, और न ही इसके टकराने की संभावना जताई गई है। 

एस्टरॉयड 2023 MU (Asteroid 2023 MU) भी कुछ ही घंटों में धरती के नजदीक होगा। यह 170 फीट का एस्टरॉयड है जो कि हवाई जहाज के जितना बड़ा है। यह 7,070,000 किलोमीटर की दूरी से पृथ्वी के पास से गुजरने वाला है। नासा के अनुसार 150 फीट या उससे ज्यादा बड़े साइज के एस्टरॉयड से धरती को खतरा हो सकता है। हालांकि एस्टरॉयड 2023 MU से भी इस तरह का खतरा नासा ने नहीं जाहिर किया है। लेकिन पृथ्वी के आसपास 16 हजार एस्टरॉयड मौजूद हैं जो कि कभी भी खतरा बन सकते हैं। 

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031