कांग्रेस सरकार ने छत्तीसगढ़ महतारी का मान समूचे देश मे रक्षा उद्योग में कदम रख कर बढ़ाया

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता एवं सचिव विकास तिवारी ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जहां एक और छत्तीसगढ़ राज्य रमन राज के समय प्रदेश भयावह नक्सलवाद से ग्रसित था और सेना एवं सशस्त्र बल के जवानों को रक्षा सामग्री सहित बुलेट प्रूफ जैकेट की आवश्यकता होती थी पर पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह की अकर्मण्यता और भारतीय जनता पार्टी की सरकार के कमीशन खोरी के कारण सेना और पुलिस के जवानों को इनकी कमी से जूझना पड़ता था। आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ में रक्षा श्रेणी के उद्योग की पहली उत्पादन इकाई की स्थापना के लिए एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए। यह औद्योगिक इकाई भारत सरकार के विभिन्न सशस्त्र सेनाओं यथा थल सेना, बीएसएफ, सीआरपीएफ तथा राज्य सरकार के सशस्त्र बलों के लिए बुलेटप्रूफ जैकेट एवं हेलमेट का उत्पादन करेगी अब छत्तीसगढ़ राज्य की पहचान अब समूचे आयुध उत्पादक क्षेत्र ने जानी जायेगी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के इस फैसले से छत्तीसगढ़ राज्य की पौने तीन करोड़ जनता अपने आपको गौरवान्वित महसूस कर रही है।

श्री तिवारी ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और रक्षा उद्योग के विशेषज्ञों के साथ यह अनुबंध एक मील का पत्थर साबित होगा और आने वाले समय में छत्तीसगढ़ राज्य भी आयुध उत्पादन राज्यो की श्रेणी में अपना स्थान बनायेगा।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031