प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में योजनाओं की प्रगति की समीक्षा, 20.88 करोड़ रूपए की कार्ययोजना मंजूर

रायपुर। नगरीय प्रशासन मंत्री और सरगुजा जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया की अध्यक्षता में आज यहां अम्किापुर जिला मुख्यालय में विभिन्न विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। बैठक में पंचायत मंत्री टी. एस. सिंहदेव, खाद्य मंत्री अमरजीत भगत, लुण्ड्रा विधायक डॉ. प्रीतम राम विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में डॉ. डहरिया ने कहा कि अधोसंरचना विकास के तहत सभी निर्माण कार्य समय-सीमा में और गुणवत्तापूर्ण ढंग से किया जाए। डॉ. डहरिया ने इस मौके पर वर्ष 202-21 के लिए 20 करोड़ 88 लाख रूपए के कार्य योजना की स्वीकृति प्रदान की। बैठक में डॉ. डहरिया ने कहा कि प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष खनन प्रभावित ग्रामों का निर्धारण भौतिक सत्यापन के आधार पर किया जाए। डीएमएफ मद से रखे गए अधिकारियों-कर्मचारियों के वेतन का भुगतान हर माह हो जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि सीएसआर मद के कार्य के लिए भी संबंधित संस्था को जिला कार्यालय से अनुमति लेना अनिवार्य हो। डॉ. डहरिया ने जिले में राज्य शासन की विभिन्न योजनाओं की प्रगति की भी जानकारी प्राप्त की। उन्होंने जनहित के कार्यो को प्राथमिकता से करने अधिकारियों को निर्देशित किया। बैठक में उपस्थित मंत्री टीएस सिंहदेव, मंत्री अमरजीत भगत सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने अपने-अपने सुझाव रखे। बैठक में कलेक्टर संजीव कुमार झा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी कुलदीप शर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि व अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031