What's Hot

आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप इसी साल भारत की मेजबानी में खेला जाएगा, जिसका शेड्यूल जारी कर दिया गया है. वर्ल्ड कप का आयोजन 5 अक्टूबर से 19 नवम्बर के बीच होगा. क्रिकेट इतिहास में पहली बार ऐसा हो रहा है, जब पूरा वर्ल्ड कप ही भारत में खेला जाएगा. इससे पहले भारत 1987, 1996 और 2011 के वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप की संयुक्त मेजबानी कर चुका है. मुंबई में मंगलवार को 13वें वनडे वर्ल्ड कप का पूरा शेड्यूल जारी किया गया.
वर्ल्ड कप का आगाज 5 अक्टूबर को अहमदाबाद में डिफेंडिंग चैम्पियन इंग्लैंड और पिछले बार की रनरअप न्यूजीलैंड के बीच मुकाबले से होगा. वहीं भारतीय टीम अपना पहला मुकाबला 8 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चेन्नई में खेलेगी. वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला 15 अक्टूबर (रविवार) को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. फाइनल 19 नवंबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा.
तो भारत यहां खेलेगा सेमीफाइनल मैच!
वर्ल्ड कप के दौरान 10 टीमें राउंड रॉबिन लीग में एक-दूसरे से भिड़ेंगी, जिसमें 45 मुकाबले होंगे. इसके बाद सेमीफाइनल और फाइनल खेला जाएगा. पहला सेमीफाइनल 15 नवंंबर को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम और दूसरा सेमीफाइनल 16 नवंबर को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा. अगर भारत सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई करता है तो वह अपना सेमीफाइनल मुकाबला मुंबई में खेलेगा.
वानखेड़े स्टेडियम ने 2011 वर्ल्ड कप के फाइनल की मेजबानी की थी, जिसमें महेंद्र सिंह धोनी की अगुआई वाली भारतीय टीम ने श्रीलंका को हराकर वनडे वर्ल्ड कप का खिताब को 28 साल साल बाद जीता था. वैसे ईडन गार्डन्स ने 1987 के टूर्नामेंट में ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच खिताबी मुकाबले की मेजबानी की थी जिसे ऑस्ट्रेलिया ने जीता था.
यहां देखें पूरा शेड्यूल


इतनी टीमों खेलेंगी वर्ल्ड कप, दो टीमें करेंगे क्वलिफाई
इस साल के विश्व कप में 10 टीम हिस्सा लेंगी. मेजबान होने के नाते भारत को टूर्नामेंट में सीधे प्रवेश मिला है जबकि अफगानिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, इग्लैंड, बांग्लादेश, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान और दक्षिण अफ्रीका ने 2020-23 आईसीसी क्रिकेट विश्व कप सुपर लीग के जरिए टूर्नामेंट में जगह बनाई है. दो अन्य टीम विश्व कप क्वालीफायर के जरिए टूर्नामेंट में जगह बनाएंगी जो अभी जिंबाब्वे में खेला जा रहा है. पूर्व चैम्पियन श्रीलंका और वेस्टइंडीज के अलावा क्वालिफायर में आयरलैंड, नेपाल, नीदरलैंड्स, ओमान, स्कॉटलैंड, यूएई, अमेरिका और मेजबान जिंबाब्वे की टीम हिस्सा ले रही हैं. (aajtak.in)

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31