रायपुर। भाजपा से कांग्रेस में शामिल हुए शीर्ष आदिवासी नेता नंदकुमार साय को सरकार ने सीएसआईडीसी का चेयरमैन नियुक्त किया है। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा नंद कुमार साय को छत्तीसगढ़ राज्य औद्योगिक विकास निगम का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। राज्य सरकार द्वारा साय को कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया गया है।
आपको बता दें कि भाजपा के दिग्गज नेता नंदकुमार साय ने 30 अप्रैल को भाजपा से अपनी अपेक्षा का आरोप लगाते हुए इस्तीफा दे दिया था। इसके अगले ही दिन यानी 1 मई को उन्होंने कांग्रेस का दामन थाम लिया था। तभी से ये कयास लगाए जा रहे थे कि उन्हें कांग्रेस में कोई बड़ा पद मिल सकता है।
वे तीन बार विधायक, तीन बार लोकसभा के सांसद और दो बार राज्यसभा के सांसद रहे. अविभाजित मध्यप्रदेश व छत्तीसगढ़ के भाजपा अध्यक्ष रहे. छत्तीसगढ़ के पहले नेता प्रतिपक्ष रहे. साथ ही, राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष भी रहे. उन्हें केंद्रीय मंत्री का दर्जा था।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031