What's Hot

दिल्ली समेत कई जगहों स्टंट करते हुए वीडियो सामने आता रहता है. कई बार तो स्टंट के दौरान हादसे भी हो जाते हैं. ऐसे कई मामलों में पुलिस के द्वारा कार्रवाई भी की गई है. इसके बावजूद स्टंटबाज अपनी हरकतों बाज नहीं आते. बीते कुछ समय से दिल्ल समेत पूरे एनसीआर से बीच सड़क पर स्टंट करने के वीडियो सामने आए हैं. इस वीडियो में एक कपल चलती बाइक पर खतरनाक स्टंट करते हुए दिखाई दे रहा है.
दिल्ली पुलिस ने 28 सेकंड का यह क्लिप जारी किया है, जिसमें एक कपल बाइक पर स्टंट कर रहा होता है तभी कुछ ऐसा होता है कि आप दंग रह जाएंगे. इस वीडियो में एक लड़का बाइक के पीछे एक लड़की को बैठाकर तेज रफ्तार में ड्राइविंग कर रहा होता है. थोड़ी ही देर में उस लड़के को बैलेंस बिगड़ जाता है जिसके बाद पहले लड़की और फिर लड़का जमीन पर गिर गए.
दरअसल इस वीडियो में एक गीत ‘ये इश्क हाये बैठे-बिठाये जन्नत दिखाए…’ बज रहा है. जिसके बाद इस वीडियो के लास्ट में लिखा गया है कि मजेदार बातें कही गई है. जैसी ये कपल बाइक से गिरते हैं उसके बाद वीडियो में ‘जन्नत दिखाए’ लिखा आता है. इसके बाद वीडियो में आगे लिखा है ‘यह Risk हाये बैठे-बिठाए हड्डियां तुड़वाए’.


यूजर्स कर रहे कमेंट
दरअसल दिल्ली पुलिस के द्वारा इस तरह के वीडियो ट्वीट करने का उद्देश्य जागरूक करना है. यह पहली बार नहीं है जब इस तरह के वीडियो डालकर दिल्ली पुलिस अपनी बात रख रही है. इससे पहले भी कई मौकों पर दिल्ली पुलिस ने ऐसे ट्वीट किए हैं, जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ है. अब सोशल मीडिया यूजर्स इस वीडियो पर जमकर ट्वीट कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा ‘इतने बढ़िया से समझाया फिर भी लोग न समझें तो फिर तो भगवान ही मालिक हैं’. वहीं एक यूजर ने वीडियो में लगे गाने की तारीफ की. (abplive.com)

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31