बरसात में जहां सेहत का ख्याल रखना जरूरी होता है. वहीं त्वचा का भी खास ख्याल रखना पड़ता है. मॉनसून सीजन में वातावरण में नमी के कारण स्किन डल नजर आने लगती है. नमी के कारण स्किन ग्रीसी और चिपचिपी हो जाती है. ऐसे में मुंहासे और एक्ने की समस्या बढ़ सकती है. लेकिन अब आपको इसके लिए परेशान होने की जरूरत नहीं है. क्योंकि हम आप के लिए मानसून स्किन केयर रूटीन लेकर आए हैं.जिसे फॉलो करने से आप अपनी त्वचा को नुकसान से बचा सकते हैं.आइए जानते हैं.
मॉनसून स्किन केयर टिप्स
1.बरसात के मौसम में वातावरण में काफी ज्यादा नमी बढ़ जाती है. ऐसे में त्वचा हर वक्त चिपचिपी और ग्रीसी हो जाती है .ऐसे में धूल और गंदगी चिपकने की संभावना ज्यादा रहती है. इसलिए स्किन को टाइम टू टाइम क्लीन करना काफी जरूरी है. सुबह उठते ही सबसे पहले स्किन को क्लीन करें. फेस वॉश का इस्तेमाल करने के साथ ही कोई अच्छे क्लींजर से भी चेहरे की सफाई करें. रात को सोने से पहले भी चेहरे को अच्छी तरह से साफ करके सोना अच्छा माना जाता है.
2.कुछ लोगों को ऐसा लगता है कि बरसात के मौसम में सनस्क्रीन लगाने की क्या जरूरत है. लेकिन गर्मी बरसात हो या फिर सर्दी का मौसम. हर मौसम में सनस्क्रीन लगाना बहुत जरूरी है. सनस्क्रीन एक तरह से प्रोटेक्टिव लेयर की तरह काम करता है. ये बरसात में चेहरे को संक्रमण से और यूवी किरणो से बचाने में काफी ज्यादा कारगर है.
3.बरसात के मौसम में हर एक-दो दिन बीच करके आपको अपने चेहरे को एक्सफोलिएट करना चाहिए. दरअसल जब आप एक्सफोलिएट करते हैं तो चेहरे पर जमे बैक्टीरिया और वायरस निकल जाते हैं. इससे पिंपल्स और एक्ने की समस्या कम होती है. आप या तो बाजार से स्क्रब खरीदें या फिर आप घर में ही नेचुरल इनग्रेडिएंट से स्क्रब बनाकर इस्तेमाल करें.आप नींबू शहद और चीनी का स्क्रब लगा सकते हैं.
4.बरसात के मौसम में आपको मॉइश्चराइजर जरूर इस्तेमाल करना चाहिए. आप हल्का लाइटवेट नॉन ग्रेसी मॉइश्चराइजर लगा सकते हैं.
5.बरसात के मौसम में उमस और नमी के कारण चेहरा चिपचिपा लगने लगता है और पसीना आने लगता है जिसकी वजह से मुंहासे की समस्या बढ़ सकती है. ऐसे में कोशिश करें कि आप अपने स्किन को ड्राई रखें. टाइम टू टाइम स्किन को क्लियर करें. इसके लिए आप फेस वॉश या फिर रोजवॉटर का इस्तेमाल कर सकते हैं.
6.बरसात के मौसम में ज्यादा हैवी मेकअप करने से बचना चाहिए. क्योंकि इस मौसम में ही नमी ज्यादा होती है और जब आप मेकअप लगाती हैं तो पसीना छूटने लगता है. मेकअप फैल सकता है और ये स्किन के पोर्स को ब्लॉक कर सकता है. जिससे आपकी स्किन खराब हो सकती है, इसलिए कोशिश करें कि कम लाइट मेकअप का इस्तेमाल करें
नोट-इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031