मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री सुष्मिता सेन के भाई राजीव सेन से अभिनेत्री चारु असोपा ने पिछले साल शादी की थी। शादी के कुछ महीने बाद से ही दोनों अलग-अलग रहने लगे। इस दौरान दोनों के बीच मतभेद और झगड़े की बातें भी सामने आई थी। दोनों अब भी साथ में नहीं रह रहे राजीव सेन दिल्ली में हैं, जबकि चारु असोपा मुंबई में है।

अलग रहने की अफवाहों पर चारु असोपा ने एक इंटरव्यू में कहा, मैं नहीं जानती कि हम दोनों साथ हैं या नहीं। मैं इस समय सिर्फ इतना कह सकती हूं कि राजीव दिल्ली में हैं और मैं यहां मुंबई में। मुझे भी उतना ही पता है हम दोनों के रिलेशन के बारे में जितना की आप लोग जानते हैं। मैं नहीं जानती कि भविष्य में क्या होगा। भगवान मुझे रास्ता दिखाएं. मैंने अब सब भगवान पर ही छोड़ दिया है।

चारु ने आगे कहा, मुझे लगता है कि परेशानी हर किसी के जीवन में आती है। हम सभी को उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ता है। हम सेलिब्रिटी हैं तो हमारे बारे में बहुत कुछ लिखा जाता हैं। अगर अंधेरी सुरंग के आखिरी में मुझे कहीं भी रोशनी दिखती है, तो मैं उसे जरूर देखूंगी। मुझे जरूर दिखेगा। और जब भी मुझे दिखेगा, तो मैं आप सभी को जरूर बताऊंगी। खबरों की माने तो, चारु और राजीव के बीच शुरू से ही काफी विवाद हो रहा था। विवाद ज्यादा होने और राजीव के दिल्ली चले जाने के बाद बात और बढ़ गई थी। तब से दोनों के बीच कोई बातचीत नहीं है। (एजेंसी)

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031