रायपुर। सुश्री अनुसुईया उइके, राज्यपाल छग ने प्रसिद्ध शास्त्रीय गायक पद्मविभूषण पं.जसराज के निधन पर अपने सन्देश में कहा है कि उनके निधन से मुझे गहरा दुख हुआ। उनके निधन से कला जगत को अपूरणीय क्षति पहुंची है। उन्होंने अपनी वाणी के माध्यम से शास्त्रीय संगीत में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उन्होंने पं.जसराज के निधन पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है।
राज्यपाल ने पंडित जसराज के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया, कहा-उनके निधन से कला जगत को अपूरणीय क्षति पहुंची है
Previous Articleगोंडी भाषा एवं संस्कृति पुरातन एवं समृद्ध : सुश्री उइके
Related Posts
Add A Comment


















