What's Hot

पीएम नरेंद्र मोदी की सभा में जा रहे कार्यकर्ताओं की एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। इस हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई है। साथ ही दर्जन भर से अधिक लोग घायल हैं। बता दें कि यह बस 47 भाजपा कार्यकर्ताओं को लेकर रायपुर जा रही थी जो कि बिलासपुर से पहले रतनपुर के पास खड़े एक ट्रेलर से टकरा गई। इस घटना में बस के सामने के हिस्से के परखच्चे उड़ गए हैं। बताया जा रहा है कि बस के ड्राइवर को झपकी आने के कारण यह घटना घटी है। यह हादसा सुबह 5 बजे हुआ। राहगीरों द्वारा 112 नंबर पर फोन कर मामले की सूचना प्रशासन की दी गई। सूचना पाकर मौके पर पुलिस और अस्पताल की टीम पहुंची। इसके बाद घायलों को आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मुख्यमंत्री ने गहरा दुःख प्रकट किया, मुआवजे का ऐलान
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने अम्बिकापुर से आ रही बस के बिलासपुर के समीप दुर्घटनाग्रस्त होने से 2 लोगों की मृत्यु पर गहरा दुःख प्रकट किया है। उन्होंने मृतकों के परिवारजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए कहा है कि हम सब दुःख की इस घड़ी में इन परिवारों के साथ खड़े हैं। मुख्यमंत्री ने मृतकों की आत्मा की शांति और उनके परिवारजनों को संबल प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है। उन्होंने दुर्घटना में घायल लोगों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है। मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिवारजनों को 4-4 लाख रुपये की सहायता राशि की घोषणा की है। श्री बघेल ने इस दुर्घटना में घायल लोगों के समुचित इलाज के निर्देश प्रशासन के अधिकारियों को दिए हैं।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031