बबरगंज थाने का माहौल उस समय गुलजार हो गया जब एक प्रेमी जोड़ा शादी करवाने की गुहार लगाते हुए थाने पहुंचा। फिर क्या था पुलिसकर्मी बाराती बन गए और वार्ड नंबर 43 के पार्षद और अन्य लोग घराती बन गए और प्रेमी जोड़े की शादी करवा दी। मौके पर लड़का और लड़की दोनों के परिवार वाले मौजूद थे।

जानकारी के अनुसार वार्ड 43 की नीतू कुमारी को वहीं के निवासी अनिल कुमार से प्रेम हो गया था जिसके बाद प्रेमी जोड़े ने शादी करने की बात ठान ली और शादी के कपड़ों में बिना बैंड-बाजे के थाना पहुंच गए और थानेदार पवन कुमार से शादी करवाने की गुहार लगाई। मामले पर थानेदार पवन कुमार ने बताया कि क्योंकि लड़का और लड़की दोनों बालिग थे, इसलिए उन्होंने दोनों की शादी करवा दी जिसमें अन्य पुलिसकर्मी बाराती बने और वार्ड 43 के पार्षद और कई लोग घाराती बन गए. फिलहाल थाने में हुई यह शादी इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है। (एजेंसी)

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031