रिश्तों का अंत भले ही दर्दनाक या दुखभरा होता है, लेकिन ये हमें कुछ न कुछ सबक सिखाकर जाता है। ये शायद ऐसा सबक हो सकता है, जो आपके और आपके आने वाले रिश्ते को हमेशा के लिए खुशनुमा बना सकता है। इसलिए रिश्ते के अंत को दुखी नजरों से देखने की बजाय इसमें खुद को अपनी की हुई गलितयों को ढूंढने की कोशिश करें ताकि आने वाले समय में आप फिर से पुरानी वाली गलतियों को दोहराने से बच सकें। आज हम आपको कुछ ऐसे सबक के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आप अपने टूटे रिश्ते से सीख सकते हैं।
खुद के विकास पर फोकस करने का समय
रिश्ते में लोग बंधकर रहते हैं, जो उनके खुद के विकास को रोक देता है। इसलिए रिश्ता टूटने के बाद लोगों को अपने खुद के अंदर झाँकने का मौका मिलता है। इस दौरान लोगों को अपनी कमियों, कमजोरियों और मजबूतियों के बारे में पता चलता है। इसी के साथ अपनी किन गलत आदतों को खुद से अलग करना है ये भी पता चलता है।
चेतावनी संकेतों को समझना सीखें
रिश्ते में रहने के दौरान अक्सर लोग अपने पार्टनर की गलत हरकतों को देखकर भी अनदेखा कर देते हैं, जो रिश्ते को टॉक्सिक बना देती हैं। इसलिए रिश्ता टूटने के बाद अकेले में बैठे और अपने टूटे रिश्ते के चेतवानी संकेतों को याद करें, जो अपने नजरअंदाज कर दिए थे। इन संकेतों को समझकर इनसे सबक लिया जा सकता है, जो जिंदगी भर आपके काम आएगा।
सीमाएँ निर्धारित करना सीखना शुरू करें
बहुत से लोग रिश्ते में रहते हुए सीमाएँ निर्धारित करना चाहते हैं, लेकिन ऐसा नहीं कर पाते क्योंकि उन्हें ऐसा करना आता ही नहीं। सीमाएँ निर्धारित नहीं कर पाना आत्मविश्वास की कमी की वजह से हो सकता है। इसके अलावा अपनी आवश्यकताओं को प्राथमिकता नहीं देना भी इसका प्रमुख कारण है। इसलिए रिश्ते के खत्म हो जाने के बाद खुद की जरूरतों को प्राथमिकता देना सीखें और साथ सीमाएँ निर्धारित करने के तरीकों के बारे में जानें।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930