छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति का पर्व हरेली राज्य भर में धूमधाम से मनाया जा रहा है। वहीं एक हरेली की सुबह एक परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। हुआ यूं कि एक ही परिवार की तीन बेटियों की नदी में डूबने से मौत हो गई। यह दुखद हादसे की खबर राज्य के बिलासपुर जिले से सामने आई है। जिले के कोनी थाना क्षेत्र के ग्राम सेंदरी में आज सुबह एक ही परिवार की तीन किशोरियां नहाने के लिए अरपा नदी गई हुई थी तभी यह हादसा हो गया। आपको बता दें कि इन दिनों लगातार बारिश होने से नदियों का जलस्तर काफी बढ़ा हुआ है।
हरेली की सुबह एक परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, तीन किशोरियों की चली गई जान…
Related Posts
Add A Comment


















