What's Hot

उत्तर प्रदेश के झांसी में नगर निगम में तैनात बाबू ने सल्फास खाकर आत्महत्या कर ली. शव खेत में बने फार्म हाउस के अंदर मिला. सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. साथ ही पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर मामले की छानबीन शुरू की है.
दरअसल, नवाबाद थाना क्षेत्र के तालपुरा में रहने वाले 59 साल के परशुराम सतोइया झांसी नगर निगम में क्लर्क के पद पर कार्यरत थे. परिजनों के मुताबिक, उन्होंने बड़ागांव थाना अंतर्गत गढ़मऊ मौजा में खेत खरीदा था. खेत में उन्होंने एक फार्म हाउस बनाया था. सोमवार सुबह वह घर से एक्टिवा (स्कूटी) लेकर निकले थे. काफी देर तक जब वह घर नहीं पहुंचे, तो परिजनों को चिंता हुई.
इसके बाद सभी लोगों ने खोजबीन शुरू कर दी. तभी उन्हें पता चला कि परशुराम ने विभागीय व्हाट्सऐप ग्रुप में एक मैसेज छोड़ा है, जिसमें लिखा था कि मुझे नगर निगम के अधिकारियों ने बहुत परेशान किया और मरने को मजबूर कर दिया है. खोजबीन करते हुए वह फार्म हाउस पहुंचे. जहां उन्होंने उनका शव फार्म हाउस के अंदर पड़ा देखा. पास में ही सल्फास की डिब्बी पड़ी हुई थी.

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31