नागपुर। एक लेडी डॉक्टर ने बच्चे और पति की हत्या करने के बाद खुद फांसी के फंदे पर लटक खुदकुशी कर ली। यह रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना महाराष्ट्र के नागपुर की है। पुलिस का कहना है कि धीरज और बच्चों के शव बेडरूम के बिस्तर पर पाए गए। डॉक्टर सुषमा का शव छत के पंखे से लटका मिला। साथ में रहने वाली मृतक की 60 साल की बूढ़ी चाची ने कमरे का दरवाजा खटखटाया और उन्हें कोई जवाब नहीं मिला। तो उन्होंने पड़ोसियों और पुलिस को इसकी जानकारी दी। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो सब अंदर का खौफनाक मंजर देखकर हैरान रह गए।

पुलिस को शुरुआती जांच में पता चला है कि डॉक्टर सुषमा ने पति और बच्चों को बेहोश करने के लिए खाने में कुछ मिलाकर दिया था। उसके बाद उसने बच्चों और पति को कोई दवा खिलाई जिसकी वजह से उनकी मौत हो गई, फिर खुद को पंखे से लटक कर आत्महत्या कर ली। पुलिस को घटनास्थल से दो सिरिंज और एक सुसाइड नोट मिला है। जिसमें डॉक्टर सुषमा ने लिखा है कि उसने यह कदम इसलिए उठाया क्योंकि वो अपनी जिंदगी से खुश नहीं थी। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और रिपोर्ट आने के बाद आगे की जांच करने की बात कह रही है। (एजेंसी)


















