भाजपा के दिग्गज नेता और जिला सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष प्रीतपाल बेलचंदन को दुर्ग पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उनकी गिरफ्तारी जिला कोर्ट से जमानत खारिज होने के बाद की है। प्रीतपाल पर 2014 से 2020 के बीच जिला सहकारी केंद्रीय बैंक दुर्ग का अध्यक्ष रहते हुए 14.89 करोड़ रुपए के घोटाले का आरोप है।
प्रीतपाल बेलचंदन भाजपा 2008 में विधानसभा चुनाव भी लड़ चुके हैं। भाजपा शासन काल में साल 2014 में उन्हें जिला सहकारी केंद्रीय बैंक का अध्यक्ष बनाया गया था। इनके कार्यकाल में 14.89 करोड़ रुपए से ज्यादा के गबन का मामला सामने आया था।
इसे लेकर दो साल पहले बैंक के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO) पंकज सोढी ने कोतवाली थाने में FIR दर्ज कराई थी। उन्होंने बैंक के तत्कालीन अध्यक्ष प्रीतपाल बेलचंदन सहित संचालक मंडल पर बिना अनुमति अनुदान राशि और एकमुश्त समझौता योजना में छूट देने का आरोप लगाया था।
BIG BREAKING भाजपा के दिग्गज नेता प्रीतपाल बेलचंदन गिरफ्तार… 14 करोड़ के घोटाले का आरोप
Related Posts
Add A Comment
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.



















