रायपुर। अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा की बैठक 30 जुलाई दिन रविवार को दोपहर 12.00 बजे राम मंदिर महासमुंद सभागार में आयोजित की गई है। महासभा के महासमुंद जिलाध्यक्ष निरंजना चंद्राकर ने बताया कि आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय करने एवं संगठनात्मक मजबूती एवं विस्तार संबंधी चर्चा इस बैठक में की जायेगी। बैठक में मुख्य रुप से विधायक विनोद चंद्राकर, प्रदेश अध्यक्ष चंद्रभूषण वर्मा, महिला प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती चंद्रिका चंद्राकर, महासमुंद जिला के अध्यक्ष श्रीमती निरंजना चंद्राकर उपस्थित रहेंगे।श्रीमति चंद्राकर ने महासभा के सभी पदाधिकारियों, सदस्यगणों से अपील की है कि अपनी स्वजाति साथियों के साथ अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करें।
Previous ArticleBIG BREAKING अगस्त में पूरे 14 दिन बंद रहेंगे बैंक…अगर आपको हो कोई काम तो जल्द ही निपटा लें…
Next Article BIG BREAKING: योग प्रशिक्षकों की भर्ती निरस्त
Related Posts
Add A Comment



















