महाराष्ट्र के राज्यपाल और छत्तीसगढ़ के माटीपुत्र रमेश बैस का 2 अगस्त को स्वागत और अभिनंदन किया जाएगा। यह आयोजन हमर सियान – हमर अभिमान मंच छत्तीसगढ़ के संयोजक पद्मश्री ए.टी. दाबके की ओर से किया जाएगा। समारोह का आयोजन बुढ़ापारा स्थित बलबीर जुनेजा इंडोर स्टेडियम रायपुर में दोपहर 12.00 बजे होगा। छत्तीसगढ़ के माटीपुत्र रमेश बैस ने अपने राजनीति सफर की शुरूआत बतौर पार्षद के रूप में की थी। इसके बाद वे लगातार अपनी सक्रियता दिखाते हुए राजनीति के क्षेत्र में काफी सफल हुए। वे 7 बार सांसद रहे। इसके बाद महामहिम राज्यपाल के पद पर अपनी जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया। वे सर्वप्रथम त्रिपुरा के, उसके बाद झारखंड और वर्तमान में वे महाराष्ट्र के राज्यपाल हैं।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31