हरियाणा की डांसिंग क्वीन सपना चौधरी अपने लटको- झटकों से फैंस के दिलों को घायल कर देती हैं। सपना चौधरी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपने डांस वीडियोज फैंस के साथ साझा करती नजर आ जाती हैं। अब हाल ही में सपना चौधरी  ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में सपना चौधरी पाकिस्तानी सीमा हैदर और सचिन के प्यार का मजाक उड़ाती नजर आ रही हैं। वीडियो में सपना चौधरी सचिन को ‘झींगुर- सा लड़का’ बता रही हैं। 
वीडियो में सपना चौधरी पर्पल कलर का सूट पहनें नजर आ रही हैं तो वहीं उनके पीछे एक लड़का और लड़की रोमांस कर रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि सपना चौधरी अपने पीछे बैठे कपल को देखकर कह रही हैं, “सचिन, क्या है सचिन में, लंबू-सा सचिन है, मु्ंह में से बोलना बा पे आबे ना, बोलता वो है ना। झींगुर- सा लड़का, उससे प्यार। खुद को 5वीं पास बता रही है।” सपना चौधरी के इस फनी वीडियो पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “सचिन पाकिस्तान का दामाद है।” तो वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा, “पड़ोसी कम और सचिन की एक्स ज्यादा लगती है वो आंटी। 

क्या है सचिन और सीमा की Love Story – बता दें, बीते काफी समय से सचिन सुर्खियों में बने हुए हैं। दरअसल, पाकिस्तान की सीमा हैदर अपने चार बच्चों के साथ गैरकानूनी तरीके से भारत के सचिन के पास आ गई है। जबसे दोनों की प्रेम कहानी सामने आई है तब से लोग उनके रिश्ते पर सवाल उठा रहे हैं। यहां तक कि सीमा हैदर से भारतीय खुफिया एजेंसियां पूछताछ तक कर रही है। क्योंकि उन्हें शक है कि वह कहीं पाकिस्तान की कोई एजेंट तो नहीं। हालांकि, सीमा लगातार मीडिया के सामने बता रही हैं कि वह एजेंट नहीं बल्कि सचिन की दीवानी हैं।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31