नैनीताल। जेठ की तिजोरी से बहू के द्वारा लाखों के जेवरात गायब संबंधी खबर सामने आई है। यह बात पुलिस द्वारा किये गये चोरी के खुलासे में सामने आई है। पुलिस ने आरोपित बहू को गिरफ्तार कर लिया है और उसे कोर्ट में पेश करने की तैयारी कर रही है। दरअसल, 2 जुलाई को निर्मल पैलेस तल्लीताल के रहने वाले जोगेंद्र सिंह आनंद ने थाने में सूचना दर्ज कराई थी कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उनके घर के लॉकर की चाभी खोलकर सोने और हीरे के बेशकीमती जेवरात चोरी कर लिए गए हैं। इस संबंध में थाना तल्लीताल में अज्ञात के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा भी दर्ज किया गया था। पुलिस ने मोबाइल सर्विलांस और अन्य तरीकों से जांच करते हुए शिकायतकर्ता के भाई की बहू से चुराए गए सोने की 2 चेन, 8 अंगूठियां, 1 जोड़ी झुमके, 2 सिक्के, 2 गले के हार, 3 जोड़ी कान के टॉप्स के साथ ही हीरे का एक हार समेत दो ईयररिंग के साथ गिरफ्तार किया गया है। बरामद किए गए आभूषणों की कीमत लगभग 18 लाख रुपए बताई गई है।

एसओ विजय मेहता ने बताया कि निर्मल पैलेस पंजाब होटल तल्लीताल निवासी जोगेंद्र सिंह आनंद ने पुलिस को तहरीर दी थी कि घर के लाकर से हीरे और सोने के आभूषण और नगदी चोरी हो गई है। शिकायत के बाद पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी थी। कुछ दिनों तक जब मामले में कोई सुराग हाथ नहीं लगा तो एसओजी को भी नियुक्त कर दिया गया। मोबाइल सर्विलांस व जांच करते हुए पुलिस ने मंगलवार को वादी के भाई की बहू अरवीन कौर के पास को चुराए गए आभूषण बरामद किए गए। इन आभूषणों की कीमत लगभग 18 लाख है। पुलिस ने बताया कि आरोपित महिला को कोर्ट में पेश किया जा रहा है। (एजेंसी)

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031