नई दिल्ली। मणिपुर में कांग्रेस को झटका लगा है। पांच मणिपुर के विधायक जिन्होंने कांग्रेस से इस्तीफा दिया था आज भाजपा में शामिल हुए। भाजपा के महासचिव राम माधव, पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बैजयंत पांडा और मणिपुर के मुख्यमंत्री बीरेन सिंह भी उपस्थित रहे। भाजपा में शामिल हुए मणिपुर के पांच विधायकों ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा से मुलाकात की। मणिपुर में इस माह के शुरू में आसानी से विश्वासमत जीतने के बाद मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने मंगलवार को यहां भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जे पी नड्डा से मुलाकात की थी। सिंह कांग्रेस के उन छह पूर्व विधायकों के साथ दिल्ली पहुंचे हैं जो पार्टी व्हिप का उल्लंघन करते हुए विधानसभा के एक दिवसीय सत्र से दूर रहे थे। इन विधायकों ने कांग्रेस के साथ-साथ विधानसभा की सदस्यता से भी इस्तीफा दे दिया है। कांग्रेस के विधायक और सिंह के रिश्तेदार आर के इमो सिंह भी दिल्ली पहुंचे हैं।

नड्डा से मुलाकात के बाद सिंह ने ट्वीट किया, ”आज मेंरी भाजपा अध्यक्ष नड्डा से उनके कार्यालय में मुलाकात हुई। मैंने मणिपुर के राजनीतिक घटनाक्रमों से उन्हें अवगत कराया। अध्यक्ष जी ने विधानसभा में विश्वास मत जीतने के लिए सरकार को बधाई भी दी। मणिपुर में भाजपा नीत एन बीरेन सिंह सरकार ने राज्य विधानसभा में 16 के मुकाबले 28 वोट से विश्वास मत जीत लिया था। सदन में गठबंधन सरकार के पास विधानसभा अध्यक्ष समेत 29 सदस्यों का संख्या बल था जबकि विपक्षी दल कांग्रेस के 24 विधायक थे, जिनमें से आठ ने कार्यवाही में हिस्सा नहीं लिया। बीरेन सिंह की जीत लगभग तय मानी जा रही थी लेकिन कांग्रेस के आठ विधायकों के नदारद रहने से उनका रास्ता और आसान हो गया। (एजेंसी)

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930