रायपुर। अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महिला प्रकोष्ठ की मुख्य प्रवक्ता के पद पर तारिणी चंद्राकर की नियुक्ति की गई है। तारिणी चंद्राकर की नियुक्ति महिला प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष चंद्रिका चंद्राकर, प्रदेश महासचिव सरिता वर्मा की सहमति से की गई है। तारिणी चंद्राकर की नियुक्ति करते हुए महासभा ने यह आशा व्यक्त किया गया है कि आपके मनोनयन से समाज को गति मिलेगी और आप जैसे ईमानदार एवं कर्मठ साथी के सहयोग से संगठन मजबूत होगा। आपको बता दें कि तारिणी चंद्राकर की कार्यकुशलता, सामाजिक क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान, ईमानदार, कर्मठता एवं कुशल नेतृत्व को देखते हुए महासभा के महिला प्रकोष्ठ के प्रदेश नेतृत्व ने उनको मुख्य प्रवक्ता की कमान सौंपी है। आपको बता दें कि तारिणी चंद्राकर का सामाजिक क्षेत्र में काफी अहम योगदान रहा है। वे विभिन्न पदों पर पदस्थ रहकर अपने दायित्वों का सफल निर्वहन किया है। वे निज सहायक विधायक महासमुंद एवं संसदीय सचिव छत्तीसगढ़ शासन, कार्यक्षेत्र- सामाजिक कार्यकर्ता समाजसेवी मोटीवेटर महिला सशक्तिकरण महिला स्वरोजगार नशा मुक्त समाज वर्तमान सेवा-संस्थापक आस्था वूमेन सोशल संस्था महासमुंद (एनजीओ), डायरेक्टर चंद्रनाहू शिक्षण समिति महासमुंद, डायरेक्टर महिला बहुउद्देशीय सहकारी समिति मर्यादित महासमुंद, काउंसलर थाना परिवार परामर्श केंद्र महासमुंद, सदस्य महिला उत्पीडऩ समिति शासकीय कॉलेज महाप्रभु वल्लभाचार्य महासमुंद, उपलब्धियां (पूर्व) उपाध्यक्ष /डायरेक्टर महिला नागरिक सहकारी बैंक मर्यादित महासमुंद, सदस्य असंगठित कर्मकार कल्याण मंडल बोर्ड, नेशनल खिलाड़ी /कोच वॉलीबॉल बॉल बैडमिंटन, अध्यक्ष लाइनेंस क्लब महासमुंद, सदस्य चाइल्ड वेलफेयर बोर्ड कमेटी महासमुंद (सीडब्ल्यूसी), ब्रांड एंबेसडर, स्वच्छता व पर्यावरण नगर पालिका परिषद महासमुंद, अध्यक्ष सर्व कुर्मी क्षत्रिय महिला समाज महासमुंद, सचिव चंद्रनाहु कुर्मी क्षत्रिय महिला समाज महासमुंद। अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा महिला प्रकोष्ठ की मुख्य प्रवक्ता बनने पर तारिणी चंद्राकर को महासभा के समस्त पदाधिकारियों ने बधाई दी है। बधाई देने वालों में महासभा के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रभूषण वर्मा, मनोज वर्मा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, उमाकांत वर्मा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, राष्ट्रीय सचिव गोपाल वर्मा, राष्ट्रीय सचिव जगन्नाथ वर्मा, भूपेन्द्र वर्मा, अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा महिला प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रिका चंद्राकर, प्रदेश महासचिव सरिता वर्मा, महिला प्रकोष्ठ महासमुंद जिलाध्यक्ष निरंजना चंद्राकर, प्रदेश युवा संगठन प्रदेश अध्यक्ष वतन चंद्राकर, प्रदेश महासचिव विनय चंद्राकर, युवा संगठन महासुंद जिला अध्यक्ष देवेन्द्र चंद्राकर, युवा संगठन महासमुंद जिला महासचिव ईश्वर चंद्राकर, सरोज चंद्राकर, उषा वर्मा, विजय वर्मा, आलोक वर्मा, गीता वर्मा, भारती वर्मा, मृत्युंजय वर्मा, मुकेश टिकरिहा, जयवर्धन वर्मा, ललित चंद्राकर, नरसिंग चंद्राकर, गोपाल वर्मा आदि शामिल है।
तारिणी चंद्राकर अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा महिला प्रकोष्ठ की मुख्य प्रवक्ता बनीं, महासभा ने दी बधाईयां….
Related Posts
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.



















