फ्रेंडशिप दिवस के अवसर पर आज जिले में संचालित समस्त छात्रावासों में छोटे बच्चों ने 18 वर्ष से अधिक आयु के छात्रों को ‘मतदाता सूची में अपना नाम जरूर जुड़वाएं’ लिखा हुआ फ्रेंडशिप बैंड बांधकर उन सभी से वायदा लिया। जिले के पीएमटी छात्रावास, पोस्ट मेट्रिक छात्रावासों में लाइवलीहुड कॉलेज के छात्रों के द्वारा स्विफ्ट मतदाता जागरूकता अभियान के तहत मितान दिवस अर्थात मित्रता दिवस के अवसर पर अपने सभी सीनियर छात्रों को फ्रेंडशिप बैंड बांधा गया, जिसमें यह लिखा था ”मतदाता सूची में नाम जरूर जुड़वाएं बैंड बांधा गया और उनसे संकल्प करवाया गया कि वे सभी मतदान अवश्य करेंगे और लोगों को मतदान करने हेतु प्रेरित करेंगे। जिले के छात्रों में मित्रता दिवस की उत्सुकता देखी गई जिला प्रशासन के आव्हान पर सभी जूनियर छात्रों ने अपने सीनियर छात्रों को संकल्प पत्र भरने एवं उन्हें नाम जुड़वाया क्या स्लोगन के तहत मतदान देने हेतु प्रेरित किया गया। 08 अगस्त 2023 को जिले के सभी शासकीय एवं निजी विद्यालय में कक्षा नवमी एवं दसवीं के छात्रों द्वारा स्वीप कार्यक्रम के तहत सीनियर छात्रों को अनुरोध पत्र लिखा जायेगा, जिसमें मतदान करने हेतु प्रेरित किया गया। 10 अगस्त 2023 को सभी छात्रों के द्वारा अपने पेरेंट्स को अनुरोध पत्र लिखकर अनुरोध करेंगे कि 18 वर्ष आयु वर्ग के सभी युवाओं को मतदाता सूची में नाम जुडऩे हेतु प्रेरित करेंगे और स्वयं भी मतदान करेंगे ।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031