लोक सेवा केंद्रों में हो रहा आयुष्मान कार्ड का निःशुल्क पंजीयन

रायपुर. छत्तीसगढ़ में आमजनों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मुहैय्या कराने के तारतम्य में आयुष्मान कार्ड बनाया जा रहा है। आयुष्मान कार्ड बनाने के मामले में  धमतरी जिला राज्य में दूसरे स्थान पर है। जिले के कलेक्टर श्री ऋतुराज रघुवंशी के निर्देशन एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मंडल के मार्गदर्शन में शासन के महत्वाकांक्षी योजना आयुष्मान-भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना एवं डॉ. खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना के अंतर्गत आयुष्मान कार्ड बनाया जा रहा है। धमतरी जिले में 4 और 5 अगस्त को स्कूलों, छात्रावासों, आंगनबाड़ी केंद्रों, राशन दुकानों सहित अन्य सार्वजनिक स्थलों में विशेष अभियान के माध्यम से 9 हजार 700 से अधिक आयुष्मान कार्ड बनाए गए। इसी तारतम्य में शिविरों के माध्यम से जिले के समस्त विभाग द्वारा आयोजित विशेष अभियान में समस्त आयुष्मान मित्रों, हेल्थ एण्ड वेलनेस सेंटर, रोजगार सहायक, सचिवों, आर.एच.ओ., ए.एन.एम., एन.आर.एल.एम., बैंक सखी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, मितानिनों एवं च्वाईस सेंटरों, शहरी क्षेत्रों में एनयूएलएम के स्वसहायता की दीदीयों द्वारा छुटे हुए समस्त हितग्राहियों का आयुष्मान कार्ड गॉव के पंचायत भवन एवं नगर पंचायत अथवा स्वास्थ्य केन्द्रों में निःशुल्क बनाया गया। इसी का परिणाम है कि प्रदेश में धमतरी जिला आयुष्मान कार्ड बनाने के मामले में राज्य में दूसरे स्थान पर है। जिले में लक्षित कुल 8 लाख 53 हजार 159 के विरुद्ध 7 लाख 49 हजार 185 लोगो का आयुष्मान कार्ड बनाया जा चुका है। आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना एवं डॉ. खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना अंतर्गत पात्र एपीएल परिवारों को 50 हजार तक मुफ्त इलाज की सुविधा दी जाती है, एवं बीपीएल राशन कार्ड अंतर्गत समस्त पात्र परिवारों को 5 लाख तक की स्वास्थ्य सुविधा का लाभ दिया जाता है। आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए नजदीकी च्वाइस सेंटर अथवा अस्पताल में संपर्क किया जा सकता है।आयुष्मान कार्ड बनवाने हेतु आवश्यक दस्तावेज हितग्राहियों के पास आधार कार्ड अथवा राशन कार्ड होना अनिवार्य है।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031