दिल्ली। अंडे का टूटना एक नाबालिग की मौत का कारण बन गया। हुआ यूं कि राजधानी दिल्ली के संगम बिहार में महज अंडा टूट जाने की वजह से एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। परिजनों ने घायल नाबालिग को पास के हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस ने इस मामले में बताया आरोपी की पहचान फारूख के रूप में हुई। बीती रात उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। मृतक के भाई मो. फैज ने बताया कि वे इन दिनों अपना पुराना मकान तोड़कर नया मकान बनवा रहे हैं। पुराने मकान को तोडऩे के दौरान वहां से निकल रहे पुराने ईंटों को पास में ही इरफान नाम के पड़ोसी के मकान के सामने रख रहे थे। इरफान के घर के नीचे दुकानें बनी हुई हैं, जहां आरोपी फारुख अपने पिता ताज मोहम्मद के साथ अंडे बेचता है। बताया जाता है कि मंगलवार को ईंट रखते समय एक ईंट अंडों पर जा गिरी और कुछ अंडे टूट गए। इसके बाद दोनों पक्षों में झगड़ा होने लगा। झगड़े के दौरान बीच-बचाव करने का प्रयास कर रहे 16 वर्षीय मो. फैजान पर आरोपी फारूख ने चाकू से वारकर उसकी हत्या कर दी।
Related Posts
Add A Comment


















