एक रेस्तरां के प्रबंधक और रसोइये पर मंगलवार को आरोप लगाया गया क्योंकि एक ग्राहक को उनके चिकन डिश में चूहे के मांस का टुकड़ा मिला। पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। शिकायतकर्ता अनुराग सिंह के मुताबिक, वह अपने दोस्त के साथ मुंबई के बांद्रा वेस्ट के पाली हिल स्थित एक रेस्टोरेंट में खाना खाने गए थे। उन्होंने ब्रेड के साथ चिकन और मटन की थाली का ऑर्डर दिया। खाते समय उनकी नजऱ मांस के एक टुकड़े पर पड़ी जो अलग दिख रहा था। करीब से निरीक्षण करने पर उन्हें पता चला कि यह चूहे के मांस का एक टुकड़ा था। जब सिंह ने रेस्टोरेंट मैनेजर से इस बारे में पूछा तो उसने गोलमोल जवाब दिया। इसके बाद अनुराग सिंह ने बांद्रा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने रेस्टोरेंट मैनेजर विवियन अल्बर्ट शिकेवर, उस समय होटल के शेफ और चिकन सप्लायर के खिलाफ मामला दर्ज किया। आगे की जांच जारी है।
चिकन डिश में मिला चूहे का मांस, प्रबंधक और रसोइये के खिलाफ मुकदमा दर्ज
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.



















