बॉलीवुड एक्ट्रेस अमृता पुरी ने बिना किसी फिल्मी बैकग्राउंड के बॉलीवुड में अपनी जगह बनाई. अमृता ने साल 2010 में सोनम कपूर के साथ फिल्म आयशा से अपने फिल्मी करियर का आग़ाज किया था, जिसमें अमृता की अदाकारी की काफी तारीफ भी हुई थी. हालांकि अमृता हमेशा से ही एक एक्ट्रेस बनना चाहती थी मगर उनके पिता इस बात के लिए राज़ी नहीं थे. फिल्मों में काम करने के लिए अमृता ने अपने पिता को 2 सालों तक मनाया तब जाकर उन्हें एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में करियर बनाने की मंज़ूरी मिली. अमृता ने अपनी पढ़ाई खत्म करने के बाद थियेटर करना शुरू किया. इतना ही नहीं उन्होंने लगभग एक साल तक एड एजेंसी में बतौर राइटर भी काम किया.

फिल्म आयशा में अपना डेब्यू करने से पहले अमृता पुरी ने बहुत सी फिल्मों के लिए ऑडिशन दिया. वहीं फिल्म आयशा के बाद उन्हें इंडस्ट्री में पहचान मिली और साल 2012 में उन्होंने फिल्म ब्लड मनी में कुणाल खेमू के साथ काम किया. फिर साल 2013 में अमृता फिल्म काई पो छे में सुशांत सिंह राजपूत, अमित साध और राजकुमार राव के साथ दिखाई दीं. हालांकि इस फिल्म के बाद उनका करियर खास चल नहीं पाया. (एजेंसी)

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031