छत्तीसगढ़ के सरकारी कॉलेजों में पढऩे वाले छात्रों को घर से कॉलेज और कॉलेज से घर आने और जाने के लिए फ्री बस की सुविधा जल्द ही मिलेगी। 15 अगस्त को प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कॉलेज के छात्रों के लिए इस सुविधा का ऐलान किया था, जिसके बाद अब इस घोषणा को लेकर कॉलेजों से जानकारी मांगी जा रही है।
उच्च शिक्षा विभाग आयुक्त शारदा वर्मा ने इस संबंध में सभी सरकारी कॉलेज के प्राचार्यों को पत्र लिखा है। जिसमें सरकारी कॉलेजों में पढ़ रहे छात्रों की जानकारी मांगी गई है, जो फ्री बस सेवा का फायदा लेना चाहते हैं। इसके लिए बाकायदा निर्धारित फॉर्मेट में जानकारी मांगी गई है। जिसमें ट्रैवलर्स का नाम, बस रूट, कॉलेज के करीबी बस स्टॉप के नाम की जानकारी देनी होगी। सभी प्राचार्यों को ये डिटेल 28 अगस्त तक विभागों को भेजने के लिए कहा गया है। युवाओं से भेंट मुलाकात के दौरान कॉलेज के छात्रों ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से फ्री बस सेवा मुहैया कराने की मांग की थी।
स्वतंत्रता दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 15 घोषणाएं की थी और इनमें से एक घोषणा कॉलेज से छात्रों को आने और जाने के लिए फ्री बस की भी थी। जिस पर अमल करते हुए अब डेटा मंगाए जा रहे हैं। 28 अगस्त तक डेटा आने के बाद सितंबर माह से फ्री बस सेवा शुरू की जा सकती है।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31