आज दिनांक 16. 08. 2023 को शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला काठाडीह में स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया । इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा देश भक्ति गीत ,कविता एवं भाषण की मोहक प्रस्तुति दी गई । मंच संचालन भी विद्यालय के ही छात्र छात्राओं आशीष कुमार धनकर एवं कुमारी प्रिया रेंगे द्वारा किया गया जिसकी सराहना सदन में उपस्थित सभी अतिथियों द्वारा की गई । इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्र की जनपद सदस्य श्रीमती मोनिका ध्रुव, शाला विकास समिति की अध्यक्ष श्रीमती विमला ध्रुव, उपाध्यक्ष श्रीमती लक्ष्मी ध्रुव ग्राम पंचायत काटाडीह की पंच श्रीमती पुष्पा धनकर एवं श्रीमती दुर्गा साहू सहित संकुल केंद्र दतरेंगा के संकुल समन्वयक श्री मनीष देवांगन जी, संस्था के प्रधान पाठक श्री बी आर ध्रुव एवं सभी शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित थे। शाला विकास समिति के सदस्यों द्वारा प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को उपहार स्वरूप कॉपी पेन एवं 110 रूपए नगद तथा जनपद सदस्या महोदया के द्वारा ₹500 नगद पुरस्कार प्रदान किया गया।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31