विधानसभा चुनाव के सामने आते ही दावेदारों ने अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों से दावा ठोकना शुरू कर दिया है। कुछ ने एक विधानसभा क्षेत्र से तो कुछ ने दो-दो विधानसभा क्षेत्रों से अपनी दावेदारी करते हुए ब्लाक अध्यक्ष को पत्र सौंपा है। इनमें वर्तमान विधायक कुलदीप जुनेजा से लेकर महापौर एजाज ढेबर, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष पंकज शर्मा शामिल हैं। सभी ने अपने-अपने मनपसंद विधानसभा क्षेत्रों से दावेदारी पेश की है। महापौर एजाज ढेबर ने दो विधानसभा क्षेत्र से, कुलदीप जुनेजा और और पंकज शर्मा ने एक-एक विधानसभा क्षेत्र से दावेदारी पेश की है।
धरसींवा में कांग्रेस से दावेदारों की फौज
धरसींवा विधानसभा क्षेत्र से इस बार भी कांग्रेस से टिकट के लिए दावेदारों की बड़ी फौज तैयार है। पार्टी से चुनाव लड़ने के इच्छुक कांग्रेसी नेता अपनी-अपनी दावेदारी ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्य्क्ष धरसींवा और खरोरा के पास पेश कर रहे हैं। वर्तमान कांग्रेस विधायक अनिता योगेंद्र शर्मा पहले ही अपनी दावेदारी धरसींवा ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष दुर्गेश वर्मा के समक्ष पेश कर चुकी हैं। इसके अलावा वर्ष 2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस से टिकट के प्रबल दावेदार रहे देवव्रत नायक ने भी खरोरा ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्य्क्ष के सामने अपनी दावेदारी पेश की है।
देवव्रत नायक खरोरा तिल्दा जनपद अध्यक्ष रह चुके हैं। केंद्रीय अध्यक्ष छगम कुर्मी समाज चोवाराम वर्मा ने भी अपने समर्थकों के साथ विधानसभा धरसींवा से अपनी दावेदारी ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष दुर्गेश वर्मा के सामने पेश की है। इसके अलावा जनपद उपाध्यक्ष चंद्रकांत वर्मा ने भी अपनी दावेदारी पेश की है। कांग्रेस में इस बार दावेदारों की सूची बहुत लंबी नजर आ रही है। वहीं भाजपा से अब तक सिर्फ नामों की चर्चाएं हैं। प्रमुख रूप से पूर्व विधायक देवजी भाई पटेल, अंजय शुक्ला, अशोक सिन्हा के नाम प्रमुख हैं।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031