फॉर्म में गैंगरेप के बाद पीडि़ता को मैक्लोडगंज के एक होटल में ले जाकर फिर से रेप की वारदात को दिया गया अंजाम
चंडीगढ़। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा में 32 वर्षीय विवाहित महिला से गैंगरेप की सनसनीखेज घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि महिला के साथ सात लोगों ने वहशीपन की हदें पार कर दी। इन लोगों ने महिला को लिफ्ट देने के बहाने गाड़ी में बैठाया और गैंगरेप को अंजाम दिया। पीडि़ता की शिकायत पर गागल पुलिस स्टेशन में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

पीडि़ता के मुताबिक, वह बनोई इलाके के एक बस स्टेशन पर बस का इंतजार कर रही थी। तभी वहां से गुजर रहे इन लोगों ने उसे लिफ्ट देने का ऑफर दिया। इसके बाद उसे सलोल एरिया के एक फॉर्म में ले जाया गया और गैंगरेप की वारदात की गई।

पुलिस का कहना है कि फॉर्म में गैंगरेप के बाद पीडि़ता को मैक्लोडगंज के एक होटल में ले जाकर फिर से रेप की वारदात को अंजाम दिया गया है। पुलिस ने आसपास के गांव में रहने वाले सभी सातों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही उनसे पूछताछ की जा रही है। (एजेंसी)


















