बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में तहसील कार्यालय में पदस्थ एक बाबू पर शादी का झांसा देकर युवती से रेप का मामला सामने आया है। पीडि़ता ने बताया कि पिछले 6 सालों से आरोपी उसका यौन शोषण कर रहा था। मामला शंकरगढ़ थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, जाति प्रमाण पत्र बनवाने के दौरान पीडि़ता की मुलाकात तहसील कार्यालय में बाबू अनूप कुमार एक्का (30) से हुई थी। इस दौरान वहां पदस्थ बाबू अनुप कुमार एक्का से उसकी पहचान हुई थी। 3 जनवरी 2017 को घिर्रा मेला में दोबारा उससे मुलाकात हुई। इसके बाद दोनों मोबाइल से बात करने लगे। युवती ने बताया कि 15 फरवरी 2017 को युवक ने उसे अपने शासकीय आवास पर बुलाया और उससे अपने प्यार का इजहार किया।
आरोपी ने कहा कि वो उससे प्यार करता है। उसने युवती से शादी का वादा कर शारीरिक संबंध भी बनाए। पीडि़ता ने बताया कि 2017 से लगातार वो उसे अपने घर पर बुलाकर उसका यौन शोषण कर रहा था। जब उसका ट्रांसफर अंबिकापुर में हो गया, तो वो वहां के भी एक होटल में ले जाकर उससे रेप करता था।
युवती ने पुलिस को बताया कि वो जब भी युवक से शादी की बात करती थी, तो वो इसे टाल जाता था। जब उसने शादी के लिए दबाव बनाया, तो वो शादी करने से साफ मुकर गया। इसके बाद युवती ने अपने परिजनों के साथ जाकर शंकरगढ़ थाने में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 376 के तहत केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031