¸

छत्तीसगढ़ राजधानी रायपुर में एक बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है। यहां हैवानियत की हदों को पार करते हुए आठ दरिंदों ने दो युवतियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घिनौनी वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस ने इस मामले में आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में आरोपितों से पूछताछ की जा रही है।
बता दें कि घटना मंदिर हसौद थाना क्षेत्र के गोढ़ी रोड की है। जानकारी के अनुसार दोनों पीडि़ता रक्षाबंधन त्योहार मनाकर महासमुंद से एक युवक के साथ रायपुर लौट रही थीं। गुरुवार रात लगभग 9 से 10 बजे के बीच जैसे ही दोनों पीडि़ता और युवक गोढ़ी रोड के पास रिम्स अस्पताल तक पहुंचे। इसी दौरान कुछ युवकों ने दोनों युवतियों और युवक को घेरकर रास्ता रोक लिया। इसके बाद बदमाशों ने पहले युवक की पिटाई की। फिर दोनों युवतियों का मुंह दबाकर सुनसान जगह ले गए, जहां दरिंदों ने दोनों युवतियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।
मामले में पुलिस ने आठ आरोपी को किया गिरफ्तार
घटना के बाद दोनों पीडि़ता डरी सहमी देर रात अपने घर पहुंची और घटना की जानकारी घरवालों को दी, जिसके बाद स्वजनों ने इस मामले की शिकायत दर्ज कराई। फिलहाल घटना के संबंध में पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर आठ आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में आरोपितों से पूछताछ की जा रही है।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031