रायपुर। अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा की बैठक महासमुंद जिले की ग्राम पंचायत बकमा में आज आयोजित की गई। बैठक में मुख्य रूप से महासभा के विस्तार, आगामी होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा तय करने, महासभा के पदाधिकारियों को दायित्व एवं महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपे जाने को लेकर चर्चा की गई। महासमुंद जिला संगठन के विस्तार, महिला, युवा एवं प्रदेश कार्यकारिणी से संबंधित संगठन के विस्तार पर भी विचार मंथन किया गया।


बैठक में प्रमुख रुप से अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रभूषण वर्मा, महिला प्रकोष्ठ महासमुंद जिलाध्यक्ष निरंजना चंद्राकर, शशि अविनाश चंद्राकर, शशिप्रभा चंद्राकर, मीना गिरिजा चंद्राकर, पुरुषोत्तम चंद्राकर, यशवंत चंद्राकर, फाल्गुनी चंद्राकर, श्रद्धा चंद्राकर, गंगा चंद्राकर, सावित्री चंद्राकर, राजेश्वरी चंद्राकर, पुनिया चंद्राकर, गायत्री चंद्राकर, लता चंद्राकर सहित महासभा के अन्य पदाधिकारीगण बड़ी संख्या में मौजूद थे।